• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ByTen News One Desk

Mar 26, 2026
42 Views

अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई


गैंगस्टर एक्ट के तहत 10 संपत्तियां फ्रीज, मकान, शोरूम और ईंट भट्ठा शामिल


टेन न्यूज़ ii 26 मार्च 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क, पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
शाहजहांपुर जनपद के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों को सीज (फ्रीज) कर दिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना पुलिस द्वारा रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में मीरानपुर कटरा स्थित उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

बुढ़ाना थाना से आए इंस्पेक्टर सुभाष अतरी और क्राइम इंस्पेक्टर ललित शर्मा ने बताया कि तिलहर तहसीलदार दीपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्रीय थानों की फोर्स के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कुल 10 संपत्तियों को सीज किया है।

सीज की गई संपत्तियों में मीरानपुर कटरा स्थित मकान, बिल्डिंग मैटेरियल का शोरूम, चार मकान, दो प्लॉट, जैतीपुर मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठा सहित अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित चार मंजिला कॉम्प्लेक्स को भी फ्रीज किया गया है, जिसकी कार्रवाई नई दिल्ली स्थित सक्षम न्यायिक प्राधिकारी के आदेश पर की गई।

कार्रवाई के दौरान सीओ ज्योति यादव, तिलहर कोतवाल जुगुल किशोर पाल, कटरा प्रभारी अवधेश सेंगर समेत गढ़िया रंगीन, जैतीपुर और खुदागंज थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही।

पुलिस और प्रशासन ने सभी संपत्तियों पर नोटिस बोर्ड चस्पा कर आम जनता को सूचित किया है कि संबंधित संपत्तियां एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में अर्जित अवैध आय से जुड़ी हैं और इनका क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!