• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

ByTen News One Desk

Mar 26, 2026
44 Views

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश


लंबित प्रकरणों में शीघ्र सुधार लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर डीएम ने दिया जोर


अपेक्षित कार्यवाही करते हुये ससमय लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाए-डीएम


टेन न्यूज़ !! २६ मार्च २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व)/कर-करेत्तर/राजस्व वार/खाद्य एवं औषधि विभाग कार्यों/ राज्यकर वसूली की समीक्षा एवं स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों में शीघ्र सुधार लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए नियमित कोर्ट में सुनवाई कर वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने आबकारी, स्टांप, खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य की प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने समीक्षा में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें।

जिलाधिकारी ने सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार को 05 साल से अधिक, 3-5 वर्ष एवं 45 दिनों से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करनें का निर्देश दिया। डीएम ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को कड़े निर्देश दिया कि आरसी की वसूली प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित कराये। हैसियत नामा में लम्बित आवेदनों को प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पूरी करें, इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अधिकारी राजस्व वसूली में हिला-हवाली करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राशिद अली, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!