• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में बाढ़ पीड़ितों को सांसद अखिलेश यादव ने भेजी राहत सामग्री

ByTen News One Desk

Sep 10, 2025
165 Views

कन्नौज में बाढ़ पीड़ितों को सांसद अखिलेश यादव ने भेजी राहत सामग्री



टेन न्यूज़ !! १० सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज


कन्नौज जनपद के कटरी क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच कन्नौज के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भेजी गई समाजवादी राहत सामग्री शनिवार को बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाई गई।

सदर विकासखंड के गंगू पुरवा, मदारीपुर और टिका पुरवा गांव में राहत सामग्री वितरण किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी ‘बऊअन’, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष सयुस हसीब हसन, विधानसभा अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह, सपा नेता यश कुमार दोहरे, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश पाल व संतोष यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाजवादी नेताओं ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न सामग्री, आवश्यक वस्तुएं और दैनिक उपयोग की चीज़ें वितरित कीं। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष झलक उठा। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि मुश्किल घड़ी में मदद मिलने से उन्हें काफी सहारा मिला है।

इस अवसर पर राजेश यादव, आरिफ जामा, अंशु पाल, सुनील दिवाकर, नेम सिंह यादव, शिब्बू तिवारी, नितिन यादव, विवेक पाल, अजय कश्यप, सुधीर कश्यप, तुफैल अहमद, साद सिद्दीकी, मोहम्मद दानिश, टिंकू पाल, कल्लू पाल, मुजम्मिल खान, सद्दाम खान और गुलशाद अहमद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!