• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नगर पालिका सभासदों ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया

ByTen News One Desk

Jul 19, 2024
323 Views

नगर पालिका सभासदों ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया



टेन न्यूज़ !! १९ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना,  तिलहर/शाहजहांपुर


चौथे दिन नगर पालिका के सभासदों ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से वार्ता के बाद अपने धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।

गुरुवार दोपहर को नगर पालिका के बंद बोर्ड रूम के अंदर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने नगर पालिका के आक्रोशित धरना प्रदर्शन कर रहे सभासदों से वार्ता की। अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन पर पड़े हुए सभासदों को आश्वासन दिया गया

कि उनकी सभी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन पर अड़े हुए सभासदों को आश्वासन दिया गया कि उनकी सभी 10 मांगों पर विचार और कार्यवाही होगी साथी आउटसोर्सिंग में सभासदों के द्वारा जो तरीके से लोगों को लगाने का आरोप लगाया जा रहा है उसकी भी जांच होगी।

गौरतलब की सभासदों ने आरोप लगाया था कि नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर लगाए गए लोगों का गलत तरीके से निजी उपयोग किया जा रहा है।

पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम ने सभासदों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि किसी के साथ भी कुछ अन्याय नहीं होगा और नगर पालिका में जो भी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही है उन पर उनके द्वारा कार्यवाही अवश्य की जाएगी।

लगभग 2 घंटे से ऊपर चली वार्ता के बाद सभासदों ने नगर पालिका गेट पर चलाए जा रहे अपने धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया है।सभासदों ने एक स्वर में कहा कि वादाखिलाफ़ी होने पर विरोध का रास्ता आगे भी खुला रहेगा।

इस दौरान नगर पालिका सभासद आसिफ खान,सानू हुसैन,अभिषेक सिंह,संदीप रस्तोगी,अकरम पाला,सत्येंद्र चौहान,रफीक अंसारी,दिलीप सक्सेना,अमित वर्मा,राजीव यादव,सभासद पति हितेश गुप्ता रिंकू,दिलशाद मंसूरी,अब्दुल सादिक,साजिद अंसारी,परविंदर सिंह यादव,संजीव गुप्ता नगरपालिका लिपिक आयुव हुसैन,इस्लाम,आर आई सुशांत कुमार,सफाई निरीक्षक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!