मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए त्रिवेणी संगम में पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया जनसेवा ही सर्वोपरि, सुशासन ही संकल्प, गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं महाशिवरात्रि पर बण्डा क्षेत्र में स्थित प्राचीन सुनासरनाथ मंदिर व शोभायात्रा मार्ग का एएसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण महाशिवरात्रि पर रायबरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 156 शिवालयों पर पुलिस की पैनी नजर महाशिवरात्रि पर स्वयंभू बाबा गौरी शंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
---Advertisement---

नगर पालिका सभासदों ने मंडलायुक्त से मिलकर तिलहर नगर पालिका अध्यक्ष की पावर सीज करने की मांग

By Ten News One Desk

Published on:

172 Views

नगर पालिका सभासदों ने मंडलायुक्त से मिलकर तिलहर नगर पालिका अध्यक्ष की पावर सीज करने की मांग

टेन न्यूज़ !! ०७ सितम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

नगर पालिका सभासदों ने मंडलायुक्त से मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष की पावर सीज करने की मांग के साथ ही पालिका में भ्रष्टाचार व्याप्त होने की शिकायत कर जांच कर दोषियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

बीते दिनों नगर पालिका के सतरह सभासदों ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार व्याप्त होने और पालिका अध्यक्ष और ईओ पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी को अपने इस्तीफे सौंपे थे लेकिन उसके बाद भी कोई ठोस कार्यवाही ना होते देखकर सभासदों ने मंडलायुक्त से मिलकर शिकायत की है।

नगर पालिका सभासद संदीप रस्तोगी,दिलीप सक्सेना,अमित लोधी और सभासद पति अब्दुल सादिक संयुक्त रूप से मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल से मिले और उन्हें तिलहर नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा मनमानी से अवगत कराया।सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा के कार्यकाल के दौरान जमकर मनमानी और भ्रष्टाचार का वातावरण नगर पालिका में व्याप्त है।

सभासदों ने मंडलायुक्त से निविदाएं आवंटन से लेकर जेम पोर्टल,बंधन योजना,आउटसोर्सिंग सहित कई बिंदुओं पर भ्रष्टाचार होने की शिकायत करने के साथ ही निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम की पावर सीज कर दी जाए जिससे कि वह उसका दुरुपयोग ना कर सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment