रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार मूक-बधिर और विमंदित बच्चों के लिए ‘मुस्कान आहार सेवा’ शुरू, रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन
---Advertisement---

मूक-बधिर और विमंदित बच्चों के लिए ‘मुस्कान आहार सेवा’ शुरू, रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

मूक-बधिर और विमंदित बच्चों के लिए ‘मुस्कान आहार सेवा’ शुरू, रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन

टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii  रुपेश शर्मा ब्यूरो, अलवर/राजस्थान
अलवर के खुदनपुरी स्थित आदर्श विमंदित एवं मूक-बधिर विद्यालय में शनिवार को “मुस्कान आहार सेवा” की शुरुआत की गई। इस सेवा के माध्यम से मानसिक रूप से विमंदित और मूक-बधिर बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे स्वस्थ रह सकें और कुपोषण से बच सकें।

यह पहल नेक कमाई फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई है। इसके तहत बच्चों को प्रतिदिन खिचड़ी, दलिया और फल वितरित किए जाएंगे। संस्था का कहना है कि यह सेवा पूरे वर्ष निरंतर जारी रहेगी। साथ ही आसपास के ऐसे जरूरतमंद बच्चों को भी इससे जोड़ा जाएगा, जो शारीरिक या मानसिक रूप से कमजोर हैं और आर्थिक अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेक कमाई फाउंडेशन के संरक्षक दौलत राम हज़रती तथा रौशनी चैरिटी संस्था की पदाधिकारी रजनी खंडेलवाल , रजनी अग्रवाल और मुक्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर समाजसेविका संगीता सिंह और अर्चना अमेरिया भी मौजूद रहीं। विद्यालय की संचालिका पायल जांगिड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस पहल की जानकारी दी।

नेक कमाई फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक अभिषेक तनेजा ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से बच्चों को रोजाना पौष्टिक भोजन और फल उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम प्रभारी एवं युवा समाजसेवी तारेश जोरवल ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन या अन्य विशेष अवसर इन बच्चों के साथ मनाकर उनके जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।

संस्था के संरक्षक दौलत राम हजरती ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो। साथ ही इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनकी शिक्षा और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी जनसहयोग से की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
बाइट – तारेश जोरवाल

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment