अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा में नए थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

By Ten News One Desk

Published on:

34 Views

मीरानपुर कटरा में नए थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

टेन न्यूज़ ii 04 जनवरी 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
थाना मीरानपुर कटरा के प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के तिलहर स्थानांतरण के बाद नवागत प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से थाने का कार्यभार संभाल लिया। विशेष जांच प्रकोष्ठ से स्थानांतरित होकर आए अवधेश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं।

नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और किसी भी सूरत में अपराध के प्रति कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। साथ ही उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और नागरिकों के सामंजस्य से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सकती है।

नए थाना प्रभारी के कार्यभार संभालने से क्षेत्रवासियों में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जगी हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment