अटसू नगर पंचायत कार्यालय कर्मचारियों के लिए बना रेन बसेरा, नगर अध्यक्ष कार्यालय में आराम फरमाते कर्मचारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल![]()
टेन न्यूज़ !! १५ जुलाई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया
औरैया जनपद के नगर पंचायत अटसू कार्यालय को कर्मचारियों ने रेन बसेरा बना लिया है जिसमें वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि कई कर्मचारी कुर्सियों पर लेटे हुए आराम फरमा रहे हैं, जिसका पंप ऑपरेटर अभिषेक सिंह सेंगर पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सेंगर, व वाहन चालक अंशु राठौर पुत्र अशोक राठौर ने वीडियो बनाकर अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम को बताया कार्रवाई न होने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,
आरोप है कि वीडियो वायरल होने पर अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम आग बबूला हो गए, और वीडियो वायरल करने वाले कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व अभद्रता कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया, इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम से मीडिया ने फोन द्वारा बात की तो उन्होंने मीडिया से तीखे लहजे में कहा कि आप कौन होते हैं पूछने वाले और मीडिया से बचते नजर आए,
वीडियो वायरल होने के बाद नगर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, और लोगों में एक चर्चा का विषय बना हुआ है,
पीड़ित कर्मचारी अभिषेक सिंह व अंशु राठौर ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ll