• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

देव दीपावली पर हनुमत धाम में हजारों दीपों से जगमगाया परिसर, मंत्री सुरेश खन्ना और एसपी ने किया दीपदान, दी शांति-सौहार्द की शुभकामनाएं

ByTen News One Desk

Nov 6, 2025
212 Views

देव दीपावली पर हनुमत धाम में हजारों दीपों से जगमगाया परिसर, मंत्री सुरेश खन्ना और एसपी ने किया दीपदान, दी शांति-सौहार्द की शुभकामनाएं



टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद में देव दीपावली पर्व के पावन अवसर पर शहर का प्रसिद्ध हनुमत धाम मंदिर भक्ति और प्रकाश से आलोकित हो उठा। बुधवार की शाम यहां दीप प्रज्वलन, दीपदान एवं सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मंत्री सुरेश खन्ना ने इस अवसर पर सभी नागरिकों को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश और जनपद में शांति, सौहार्द, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि “देव दीपावली न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों को भी सशक्त करता है।”

कार्यक्रम के दौरान हनुमत धाम का पूरा परिसर हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं और भक्तों ने सामूहिक रूप से दीपदान और प्रार्थना में भाग लेकर पुण्य प्राप्त किया। वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और क्षेत्र में सतत प्रभावी गश्त जारी रखी जाए।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समूचा समारोह पूर्णतः शांतिपूर्ण, गरिमामय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जो जनपद में धार्मिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर डेस्क रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *