औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग औरैया की बेटी ने रचा इतिहास मुस्कान अग्रवाल बनीं (सी.ए.), जिले का नाम किया रोशन होली और रमजान साथ आने पर तहसीन सिद्दीकी का सौहार्द का संदेश सभी देश वासियों को टेन न्यूज़ परिवार एवं विज्ञापनदाताओं की तरफ से रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई
---Advertisement---

वन स्टॉप सेंटर नवादा इन्देपुर में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, स्वच्छता, सर्वाइकल कैंसर आदि संबंधित विषयों के संबंध मे विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन

By Ten News One Desk

Published on:

160 Views

वन स्टॉप सेंटर नवादा इन्देपुर में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, स्वच्छता, सर्वाइकल कैंसर आदि संबंधित विषयों के संबंध मे विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन

टेन न्यूज़ !! १८ जून २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़ @शाहजहांपुर

आज दिनांक 18/06/2024 दिन मंगलवार को मा. जनपद न्यायाधीश/अक्ष्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर नवादा इन्देपुर में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, स्वच्छता, सर्वाइकल कैंसर आदि संबंधित विषयों के संबंध मे विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन केन्द्र प्रभारी श्रीमती नमिता यादव की अध्यक्षता मे किया गया।

उन्होने वन स्टॉप केन्द्र से संबंधित जानकारी देने के साथ ही महिला स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती नंदनी सक्सेना पीएसडब्लू द्वारा सर्वाइकल कैंसर जो एक गंभीर बीमारी है, के बारे मे महिलाओं को जागरूक किया गया। जिला सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक श्री मो. अफजल द्वारा निशुल्क विधिक सेवा के साथ-साथ प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सेवाओं/सुविधाओं के बारे मे विस्तार से चर्चा की गई। बाल संरक्षण अधिकारी श्री निकेत कुमार सिंह द्वारा बाल सेवा योजनाओं व चाइल्ड लाइन पर अपने विचारो को व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवक श्री अनिल कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती प्रियांशी पाण्डेय, श्रीमती राखी, योगेन्द्र सिंह, जिला सेवा प्राधिकरण, श्रीमती राजवती व अधिक संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रही ।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment