• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

ByTen News One Desk

Aug 27, 2025
194 Views

तिलहर में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील



टेन न्यूज़ !! २७ अगस्त २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर। आगामी बारावफात और गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर मंगलवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रविंद्र कुमार और सीओ ज्योति यादव ने की। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

एसडीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की विवादित पोस्ट पर न तो कमेंट करें और न ही लाइक। ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। वहीं सीओ ज्योति यादव ने स्पष्ट किया कि पर्व के अवसर पर कोई भी नई परंपरा शुरू न की जाए। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि जुलूस निश्चित मार्ग से ही निकाला जाए।

बैठक में शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां ने कहा कि नगर की सड़कों को जल निगम ने खोद रखा है, जिससे जुलूस निकालना मुश्किल होगा। इस पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने अपने-अपने जुलूस निकालने की चेतावनी दी। इस पर एसडीएम ने जेई जल निगम हितेश कुमार को चार सितंबर से पहले जुलूस मार्ग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जेई जलकल नितिन गुप्ता, शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह, इकबाल हुसैन फूल मियां, रोहित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, हितेश गुप्ता रिंकू, सुधीर गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!