• Thu. Jun 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ, नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

ByTen News One Desk

Jun 18, 2026
5 Views

कन्नौज में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ, नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प


टेन न्यूज ii 18 जून 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में नशा मुक्ति अभियान को लेकर हर्षवर्धन सभागार, विकास भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकना तथा लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मनरेगा के जिला समन्वयक (डीसी) दिनेश कुमार यादव ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

समाज कल्याण विभाग के वेद प्रकाश मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज युवाओं के भविष्य के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। यदि समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसके गंभीर सामाजिक परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को नशे के खिलाफ एकजुट होकर जन-जागरूकता अभियान चलाना होगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। सभी ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कराने के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!