• Wed. May 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मजदूरी भुगतान विवाद में पुलिस की कार्रवाई, 5 लोगों का चालान

ByTen News One Desk

May 6, 2026
3 Views

मजदूरी भुगतान विवाद में पुलिस की कार्रवाई, 5 लोगों का चालान


टेन न्यूज़ ii 06 मई 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो
फर्रुखाबाद, संवाददाता: फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों का चालान किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम अमैयापुर के कुछ लोग धान की रोपाई के लिए बाहर गए थे। कार्य पूरा होने के बाद भुगतान को लेकर आपसी विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच की। जांच में मामला आपसी लेनदेन से जुड़ा पाया गया। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया है। जांच के दौरान मोटरसाइकिल और रुपये छीनने के लगाए गए आरोप असत्य और निराधार पाए गए। उन्होंने बताया कि मामला केवल आपसी लेनदेन का था, जिसे अब आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। साथ ही मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!