• Wed. May 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अटसू में RSS की जनगोष्ठी आयोजित, पंच परिवर्तन पर हुआ मंथन

ByTen News One Desk

May 6, 2026
3 Views

अटसू में RSS की जनगोष्ठी आयोजित, पंच परिवर्तन पर हुआ मंथन


टेन न्यूज़ ii 06 मई 2026 ii औरैया, ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल: औरैया जनपद के कस्बा अटसू स्थित प्रकाश उत्सव गार्डन में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जनगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सह जिला कार्यवाह श्यामू शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में सकारात्मकता लाना और सार्थक विमर्श को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि समाज की सज्जन शक्ति को सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर संवाद कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने “पंच परिवर्तन” विषय—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध (स्वदेशी) और नागरिक कर्तव्य—पर विस्तार से चर्चा की। कुटुंब प्रबोधन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि परिवार में बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है, जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।

श्यामू शुक्ला ने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि वे इन विषयों को अपने जीवन में अपनाकर समाज तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में विभाग सह संपर्क प्रमुख अखिलेश कटियार, सह खंड संघचालक अरुण राजपूत, सह खंड कार्यवाह बृजनंदन राजपूत, खंड प्रचारक हिमांशु, खंड प्रचार प्रमुख सत्यम निषाद, खंड सामाजिक समरसता प्रमुख शरद कांत राजपूत, खंड सद्भाव प्रमुख रमेश

राजपूत, शिवम कटियार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!