• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस ने नकदी व ताश की गड्डी सहित आठ जुआरियों को किया गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Jun 19, 2026
37 Views

पुलिस ने नकदी व ताश की गड्डी सहित आठ जुआरियों को किया गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ii 19 जून 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया में जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फफूंद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश की गड्डी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एवं भारतीय मुद्रा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र में बुधवार रात ग्राम केशमपुर स्थित भट्ठे के पास यूकेलिप्टस के पेड़ों की झाड़ियों के निकट छापेमारी की गई। वहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेलते पाए गए।

पुलिस ने मौके से राघव निवासी काजीपुर, रघुराज सिंह, पंकज और शनि निवासी केशमपुर, गौरव निवासी पसईपुर, जितेंद्र व तारिक निवासी हसनपुर तथा सिद्ध गोपाल निवासी जगजीवनपुर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और 4,900 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ थाना फफूंद में भारतीय मुद्रा अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमेशचंद्र और उपनिरीक्षक राजवीर सिंह सहित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!