कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ BREAKING NEWS : शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी का ट्रांसफर, Saurabh Dixit संभालेंगे कमान Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण ब्रेकिंग न्यूज़: बल्दीसराय पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण
---Advertisement---

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

52 Views

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! २० दिसम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुनसान स्थान पर मुंह ढांके बाइक सवार युवक पहुंचे और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि युवकों ने छात्रा को सरसों के खेत में खींचने का भी प्रयास किया था।

घटना से आहत पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गुरुवार तड़के सुबह करीब 4:15 बजे ककोर रोड पर गांव सल्हापुर में जनता इंटर कॉलेज के पास से एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी छात्रा से शिनाख्त कराई। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम कल्लू उर्फ जितेंद्र पुत्र विजय सिंह निवासी गांव रतवा बताया।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि नामजद और एक अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!