• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

होली पर तिलहर नगर में पुलिस का पैदल मार्च, शांति व्यवस्था का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Feb 20, 2026
55 Views

होली पर तिलहर नगर में पुलिस का पैदल मार्च, शांति व्यवस्था का लिया जायजा


टेन न्यूज़ !! २० फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहाँपुर)। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से तिलहर नगर में पुलिस प्रशासन द्वारा चौपाई मार्गों पर पैदल मार्च किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव एवं कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन व व्यापारियों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार पर किसी भी प्रकार की अराजकता या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए निगरानी बढ़ाई गई है।

मार्च के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता (रवि), पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिनव शर्मा ‘वीरू’ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान नगर में लगातार गश्त की जाएगी तथा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!