• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

किच्छा में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने कराई मुनादी

ByTen News One Desk

Oct 15, 2026
2 Views

किच्छा में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने कराई मुनादी


न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा की कार्रवाई, गंभीर आपराधिक मामले में दो आरोपी लगातार फरार


टेन न्यूज़ !! १५ अक्टूबर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो

किच्छा, ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में कोतवाली किच्छा पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर मुनादी कराकर उद्घोषणा आदेशिका के निष्पादन की कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर प्रमोद कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज डीआर वर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, कोतवाली किच्छा में दर्ज मुकदमा संख्या 228/2026 में स्वदेश कुमार सिंह उर्फ बंटी ठाकुर व अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

इस मामले में वांछित अभियुक्त मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना और अंकित ठाकुर उर्फ विवेक लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के साथ ही पेशी के लिए उद्घोषणा आदेशिका भी जारी की गई है।

न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध मुनादी कराकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!