• Sat. Nov 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में 21 कुंडीय महायज्ञ और श्रीराम कथा की तैयारियां पूरी

ByTen News One Desk

Nov 28, 2026
3 Views

तिलहर में 21 कुंडीय महायज्ञ और श्रीराम कथा की तैयारियां पूरी


29 नवंबर को कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, सात दिसंबर तक चलेंगे धार्मिक आयोजन


टेन न्यूज़ !! २८ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना,

तिलहर (शाहजहांपुर)। श्रीराम कथा यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले द्वितीय 21 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीराम कथा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 29 नवंबर को कलश यात्रा के साथ होगा।

आयोजक सभासद राधारमण मिश्रा ने नगर के भक्सी तिराहे स्थित मंगल बाजार स्थल पर तैयार किए गए कथा पंडाल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 29 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे नैमिषारण्य धाम से पधार रहे स्वामी गोविंदाचार्य जी महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा निजामगंज स्थित घोड़ी वाले बाबा मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के बाद उसी दिन शाम पांच बजे से रात दस बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। वहीं, 30 नवंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक विद्वान आचार्यों के सानिध्य में 21 कुंडीय महायज्ञ शुरू होगा। महायज्ञ प्रतिदिन सात दिसंबर तक चलेगा।

आयोजन के दौरान समिति की ओर से 21 कन्याओं का विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!