1 Views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं

छठ पर्व पर समाज में सद्भाव और समरसता बढ़ाने का दिया संदेश
टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए।
प्रधानमंत्री ने कामना की कि छठ महापर्व समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक मजबूत करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन प्रकाशमय और सुखमय हो।
उन्होंने अपने संदेश के अंत में “जय छठी मइया!” कहकर देशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।