• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भगवान परशुराम की शोभायात्रा-बड़ी धूमधाम से निकली तिलहर नगर में शोभायात्रा

ByTen News One Desk

May 11, 2024
192 Views

भगवान परशुराम की शोभायात्रा-बड़ी धूमधाम से निकली तिलहर नगर में शोभायात्रा



टेन न्यूज़ !! ११ मई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा मंदिर परिसर से संपूर्ण नगर क्षेत्र में धूमधाम से ब्राह्मण समाज के द्वारा निकाली गई।राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और भाजपा नेता भी हुए शामिल।सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ रहे मौजूद।

नगर के मोहल्ला निजामगंज स्थित भगवान परशुराम के मंदिरों परिसर से अक्षय तृतीया के अवसर पर बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी परशुराम सेवा समिति के बैनर तले हवन पूजन के पश्चात नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई।पंडित अयोध्या प्रसाद शर्मा के सानिध्य में मंदिर परिसर के हवन कुंड में पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा वीरू सहित उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने आहुतियां डालकर पूजा अर्चना संपन्न की।

तत्पश्चात भगवान परशुराम और राम दरबार की भव्य झांकियों के साथ नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकालने का कार्यक्रम शुरू किया गया।शोभा यात्रा इस दौरान मोहल्ला बारह पत्थर,बिरियागंज,पोटरगंज,सर्राफा मार्केट,मुख्य बाजार चौराहा,मोहल्ला दातागंज,मौजमपुर,पुराना रोडवेज,पंजाबी कॉलोनी आदि से होकर वापस भगवान परशुराम के मंदिर पहुंची जहां पर शोभायात्रा का समापन कर दिया गया।शोभा यात्रा में इस दौरान समिति अध्यक्ष राकेश शर्मा,प्रबंधक अनुराग मिश्रा,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष शीलेंद्र मोहन मिश्रा,आचार्य भानु प्रताप मिश्रा,हिंदू नागरिक सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हैप्पी,राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा,

राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यशवंत मैथिल,युवा नेता राजदीप शर्मा,राजप्रीत शर्मा,शिवम शर्मा,प्रिंस शर्मा,सिद्धार्थ गुप्ता,दुर्गेश मिश्रा, संदीप शर्मा,अभिषेक शर्मा,अटल बिहारी वाजपेई,विश्व हिंदू परिषद के सहजिला मंत्री सुरेश शर्मा,भाजपा नेत्री चंद्रकांता त्रिवेदी,माया देवी,लक्ष्मी,राजदीपक शर्मा,अनमोल उर्फ़ दुर्गेश शुक्ला,शेरा पंडित,शुभम पंडित प्रधान, भरत गुप्ता,हर्षित मिश्रा अनाबा,अनूप,अनमोल शर्मा,शुभ मिश्रा,कौशल मिश्रा,आर्यन मिश्रा,शिवम् शर्मा,मृदुल पांडेय, वैभव पंडित,दीपक मिश्रा,विनय दीक्षित,देवेश शुक्ला,भिम्मा,सिद्धारत,मटरू सिंह,संजय सिंह,नीरज वर्मा,रिशब मिश्रा,सुशील पंडितमोहित गुप्ता,संत कुमार शर्मा,संजय शर्मा,सोनू पाठक,वीर दीक्षित,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मंडल सचिव सचिन शर्मा,जयप्रकाश द्विवेदी,संजय पाठक,अनूप त्रिपाठी,विकास शर्मा,राजू पंडित सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोग शामिल रहे।

समापन पर भाजपा नेता प्रदीप पांडे ने झांकियो में शामिल बाल कलाकारों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!