बड़ी खबर :फर्रुखाबाद में पेट के कीड़ों की दवा खाने के बाद करीब सौ स्कूली बच्चे बीमार, हालत स्थिर, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा हनी ट्रैप के जरिए किसान से लाखों की वसूली का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत चार पर मुकदमा मेरठ कांस्टेबल अपहरण कांड में नया मोड़, महिला कांस्टेबल ने कोर्ट में कहा अपनी मर्जी से गई थी मेरठ ब्रेकिंग: SSP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, दो दरोगाओं पर FIR खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर 24 लाख की ठगी की कोशिश, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
---Advertisement---

तमनार में कोयला खदान के विरोध में हुए प्रदर्शन, महिला आरक्षक के साथ अमानवीय व्यवहार, 5 आरोपी गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

20 Views

तमनार में कोयला खदान के विरोध में हुए प्रदर्शन, महिला आरक्षक के साथ अमानवीय व्यवहार, 5 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ @सोशल मीडिया डेस्क, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में कोयला खदान के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। उग्र भीड़ ने महिला आरक्षक को दौड़ाकर खेत में गिरा दिया, उसकी वर्दी फाड़ दी और अर्धनग्न अवस्था में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास और वनमाली राठिया शामिल हैं। सभी आरोपी आमगांव और झरना गांव के निवासी बताए गए हैं। घटना 27 दिसंबर की है, जब JPL कोयला खदान के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान हालात बेकाबू हो गए।

जानकारी के मुताबिक, करीब एक हजार ग्रामीण लिबरा चौक पर एकत्र होकर सड़क जाम कर रहे थे। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसी दौरान महिला आरक्षक को निशाना बनाया गया। महिला थाना प्रभारी कमला पुषाम के साथ भी मारपीट हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

हिंसा के दौरान पुलिस वाहनों में आगजनी की गई और कोल हैंडलिंग प्लांट में तोड़फोड़ हुई। घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कांग्रेस ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए सरकार से आत्ममंथन की मांग की है, जबकि भाजपा ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment