• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गुमशुदा बच्चे को पीआरवी जवान अर्जुन सिंह ने माता पिता को सौंपा

ByTen News One Desk

Nov 9, 2025
102 Views

गुमशुदा बच्चे को पीआरवी जवान अर्जुन सिंह ने माता पिता को सौंपा



टेन न्यूज़ ii 09 नवम्बर 2025 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


शादी समारोह में आए दंपत्ति का चार वर्षीय बेटा भीड़ भाड़ के चलते मैरिज हॉल से निकल नगर की बस्ती में चला गया । मोहल्ला दातागंज में पूर्वी फाटक के समीप बच्चे को रोते देख यहां आयुष गुप्ता , संदीप गुप्ता आदि ने बच्चे को खाने की चीजें देकर किसी तरह शांत कराया ।

बच्चा कुछ बता नहीं पा रहा था । ऐसी स्थिति में डायल 112 को सूचना दी गई। पी आर वी कांस्टेबिल अर्जुन सिंह ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को साथ लेकर घुमाया ।

इस दौरान बेल्कम मैरिज लॉन के बाहर बच्चे उमेरा के पिता इलियाज जो कि पोटा हरदोई से तिलहर में एक शादी में आए थे । उन्हें सक्षम बच्चे को सुपुर्द किया बच्चों को पाकर उसके पिता ने दोनों 112,पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद देकर शुक्रिया अदा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *