• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

ByTen News One Desk

Mar 3, 2026
35 Views

होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा


टेन न्यूज़ ii 03 मार्च 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क, शाहजहांपुर

जनपद शाहजहाँपुर में आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की गई तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सहित समस्त थाना प्रभारीगण, नगर क्षेत्र के उपनिरीक्षकगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि—जुलूस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाए। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।

सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन से अनुरोध किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद, अफवाह अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर उपलब्ध कराएं।

जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!