• Tue. Aug 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राज्यसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने राजिंदर गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

ByTen News One Desk

Oct 5, 2025
376 Views

राज्यसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने राजिंदर गुप्ता को बनाया उम्मीदवार



टेन न्यूज़ !! 5 अक्टूबर 2025 !! नई दिल्ली


आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा से पहले अटकलें थीं कि पंजाब से अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जा सकता है, लेकिन पार्टी ने इन अफवाहों का खंडन किया।

पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी कि पंजाब के ‘आप’ विधायकों ने राजिंदर गुप्ता के नाम पर सहमति व्यक्त की है। राजिंदर गुप्ता एक प्रमुख पंजाबी उद्योगपति हैं और लंबे समय से पंजाब के व्यापार एवं आर्थिक मामलों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने दो सरकारी पदों से इस्तीफा देकर राज्यसभा चुनाव के लिए मार्ग साफ किया।

लुधियाना विधानसभा उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत के बाद यह राज्यसभा सीट खाली हुई थी। पंजाब विधानसभा में 117 सीटों में से 93 सीटें आप के पास हैं, जिससे राजिंदर गुप्ता के चुनाव में जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है।

राज्यसभा चुनाव 24 अक्टूबर को होगा। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और गिनती उसी दिन शाम 5 बजे शुरू की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!