प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज़ ii 28 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों गौ रक्षकों ने गौ सम्मान अभियान के तहत देश के राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर स्थित शहीद कुटी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है जब सभी को एकजुट होकर सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करनी चाहिए।
कार्यक्रम में मीरानपुर कटरा के भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ता ने भी पहुंचकर संगठन के ज्ञापन का समर्थन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पैदल तहसील मुख्यालय पहुंचे।
बताया गया कि एसडीएम जीत सिंह राय ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते प्रतिनिधिमंडल ने उनका ज्ञापन स्टेनो सौरभ त्रिपाठी को सौंप दिया।
इस दौरान अमर सिंह यादव, रामसिंह, महंत विनोद नाथ, रवि त्रिपाठी, चंद्रकांता त्रिवेदी, माया देवी सहित सैकड़ों गौ रक्षक मौजूद रहे।
