• Sun. Sep 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी मोहल्ले वालों को उठानी पड़ रही भारी परेशानी

ByTen News One Desk

Aug 26, 2026
30 Views

गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी मोहल्ले वालों को उठानी पड़ रही भारी परेशानी


टेन न्यूज ।। 26 अगस्त 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
*औरैया* जनपद के विकास खंड अजीतमल में ग्राम पंचायत एल्चीनगर स्थित गांव में तालाब का गंदा पानी गली में भर जाने से गांव वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,

ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय सत्ताधारी नेता व जनप्रतिनिध वोट मांगने के दौरान बड़े वादे करते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद सभी वादे भूल जाते हैं और पूरे कार्यकाल नजर नहीं आते हैं, और अपना निजी हित साधने लगते हैं।

जनता से कोई किसी का सरोकार नहीं रह जाता है। ग्राम पंचायत प्रधान प्रशासक गिरजा शंकर ने बताया कि मनोज के घर से अखिलेश कुमार के घर तक कार्य योजना बना कर दी गई है। जैसे ही कार्ययोजना स्वीकृति हो जाती है।

कार्य करवाया जायेगा। गांव के बेचें लाल पुत्र होरी लाल ,
राजकुमार पुत्र रुस्तम सिंह,
पंकज पुत्र हाकिम सिंह,
मीरा पत्नी स्वर्गीय छक्की लाल ,
सनी गौतम पुत्र मुलायम सिंह, प्रवीण कुमार पुत्र अशोक कुमार,अखिलेश कुमार पुत्र अमर सिंह ,करन सिंह पुत्र परदेशी लाल आदि गांव वालों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराकर गली निर्माण करवाए जाने की माँग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!