• Mon. Jun 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना रोजा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Feb 18, 2026
73 Views

थाना रोजा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! १८ फरवरी २०२६ !! नीरज शर्मा , शाहजहांपुर

जनपद शाहजहाँपुर में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 17.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना रोजा पुलिस ने घनश्याम पुत्र राजाराम (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी ग्राम शाहगंज थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर को परी नमकीन फैक्ट्री से बरनई जाने वाले मार्ग के पास स्थित बंजर भूमि से समय लगभग 19:35 बजे हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 75/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत थाना रोजा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार तथा कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे।

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!