• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तिलहर के स्कूलों एवं कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाई गई

ByTen News One Desk

Nov 1, 2025
227 Views

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तिलहर के स्कूलों एवं कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाई गई



टेन न्यूज़ !! ०१ नवम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर ,सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती स्कूलों एवं कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर पालिका में ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन हम सबके लिए आदर्श है। उन्हीं की बदौलत आज हमारा देश अखंड है। ईओ ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण करायी। राजस्व निरीक्षक सुशांत कुमार, जेई पीयूष मिश्रा, प्रधान लिपिक अय्यूब हुसैन, चांद अंसारी, जुबैर अहमद, शाजिल अली, इस्लाम अली, कमलदीप आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में द रेनेसां एकेडमी के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी को सरदार पटेल जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश को मजबूत बनाना चाहिए। कोतवाली में कोतवाल राकेश कुमार ने तिलहर नगर पालिका में ईओ ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि उनकी विरासत को हम संभाल कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। उधर विकास इंटरनेशनल स्कूल, सत्येंद्र ग्लोबल एकेडमी, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल राजनपुर रोड, अमर बाल विद्या मंदिर आदि स्कूलों में भी पटेल जयंती मनाई गई। जिसमें विकास गुप्ता, दीपक चौहान, भूपेंद्र सिंह, एचएस गुप्ता, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *