• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर जिलाधिकारी ने घर-घर पाइपलाइन द्वारा नेचुरल गैस का कनेक्शन के संबंध में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

ByTen News One Desk

Apr 7, 2026
2 Views

शाहजहांपुर जिलाधिकारी ने घर-घर पाइपलाइन द्वारा नेचुरल गैस का कनेक्शन के संबंध में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए


टेन न्यूज़ !! ०७ अप्रैल २०२६ !! डेस्क न्यूज़ @शाहजहांपुर

शाहजहांपुर 06 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) के नेटवर्क की स्थापना एवं वितरण योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु गठित जनपद स्तरीय गठित समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन से सम्बन्धित संस्थाओं को स्थानीय निकायों के घर-घर पाइप लाइन नेचुरल गैस के कनेक्शन वितरण हेतु भूमिगत पाइप लाइन बिछाए जाने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिडेट के द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क की स्थापना एवं वितरण का कार्य किया जा रहा है जिसके नेटवर्क विस्तार एवं कनेक्शनों की संख्या में वृद्धि किया जाना है ताकि पीएनजी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

पीएनजी गैस एलपीजी गैस से हल्की होने के कारण हवा में उड़ जाती है इसलिए विषम परिस्थिति में किसी भी दुर्घटना की सम्भावना कम हो जाती है।

जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति अधिकारी व जिला अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में जिन स्थानों पर पीएनजी पाइप लाइन बिछी हुई है उन स्थानों पर पड़ने वाले रेस्टोरेण्ट/होटल/ढ़ाबा स्वामियों/प्रबन्धक/प्रो० को एक सप्ताह के भीतर पीएनजी के विक्रय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कराते हुए पीएनजी गैस कनेक्शन का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

मुख्य रूप से जनपद एवं नगर निगम क्षेत्र में बड़े होटल्स व रेस्टोरेण्ट जिनके प्रतिष्ठान के नजदीक पीएनजी पाइप लाइन बिछी हुई है उन होटल्स व रेस्टोरेण्ट के द्वारा तत्काल पीएनजी गैस कनेक्शन कराकर सप्लाई शुरू किये जाने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्देशित किया गया कि जिन बड़े रेस्टोरेण्ट / होटल/ ढ़ाबा स्वामियों/प्रबन्धक/प्रो० के द्वारा एक सप्ताह के भीतर पीएनजी गैस कनेक्शन का पंजीकरण नहीं कराया जाता है तो उनको निर्गत व्यवसायिक एलपीजी गैस कनेक्शन की सप्लाई बाधित की जा सकती है। जनपद में संचालित मेडिकल कालेज में पीएनजी गैस कनेक्शन का पंजीकरण कराकर सप्लाई शुरू करने के निर्देश सम्बन्धित पीएनजी अधिकारियो को दिए गए।

जिन स्थानों पर पीएनजी पाइप लाइन बिछी हुई है उन स्थानों पर संचालित रेस्टोरेण्ट / होटल/दाबों पर जनपद के समस्त पूर्ति निरीक्षक व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर पीएनजी अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक संख्या में रेस्टोरेण्ट / होटल/दाबा का पीएनजी कनेक्शन प्रतिदिन कराने हेतु निर्देशित किया गया है। अधिक जानकारी हेतु पीएनजी अधिकारियों के द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 8765177544, 18002706720 जारी किया गया है, जिस पर सम्पर्क करने के उपरांत आवेदन / पंजीकरण सम्बन्धी समस्त जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। नीचे दिए गए ऑनलाइन लिंक एवं क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जनपद में किसी भी प्रतिष्ठान पर व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के स्थान पर घरेलू सिलेण्डर का प्रयोग पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियिम की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।

जनपद मैं पीएनजी सप्लाई मुख्य एरिया जहां पाइपलाइन उपलब्ध है-कांट नगर, ग्राम पिपरौला, ग्राम जमौर, टीचर्स कालोनी, गीता पुरम कालोनी, गार्डेन स्टेट-निकट पॉलीटेक्निक, साउथसिटी, आवास विकास निकट बरेली मोड़, काशीराम कालोनी, वृन्दावन गार्डन, अजीजगज, नवादा, बालाजी नगर निकट बरेली मोड़, सिटी पार्क, लोधीपुर, रेती, नईबस्ती, बसंत बिहार कालोनी, रौजा पॉवर टॉउनशिप, कृभको नगर टॉउनशिप,

इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी महेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा०) सर्वेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा / जिला अभिहित अधिकारी चन्द्र शेखर मिश्र, समिति के अध्यक्ष / सदस्यों सहित जनपद के विभिन्न रेस्टोरेण्ट / होटल/ढ़ाबा स्वामियों/प्रबन्धक / प्रो० मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *