कन्नौज में 36 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1996 मरीजों को मिला लाभ अपर जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई, जनसुनवाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए आवश्यक निर्देश सपा के राज्य सभा संसद प्रयोगशाला का किया उद्घाटन दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत मे पांच घायल तीन रेफर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, रायबरेली में ‘जन चौपाल’ का आयोजन
---Advertisement---

शाहजहाँपुर को मिला अपना विश्वविद्यालय – विकास में जुड़ा नया अध्याय

By Ten News One Desk

Published on:

185 Views

शाहजहाँपुर को मिला अपना विश्वविद्यालय – विकास में जुड़ा नया अध्याय

टेन न्यूज़ !! ०३ सितम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना@ शाहजहाँपुर।

जनपद शाहजहाँपुर के विकास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शाहजहाँपुर को अपना विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री विकास पुरुष श्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद जानकारी दी कि मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट के अंतर्गत “स्वामी शुकदेवानंद राजकीय विश्वविद्यालय, शाहजहाँपुर” की स्थापना को हरी झंडी मिल गई है।

शाहजहाँपुर को यह सौगात मिलना जनपदवासियों के लिए गर्व का क्षण है। अब यहाँ के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की मजबूरी नहीं होगी। विश्वविद्यालय की स्थापना से न केवल शिक्षा का स्तर ऊँचा होगा बल्कि जनपद में शोध, नवाचार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शाहजहाँपुर के विकास का यह “स्वर्णिम अध्याय” है। विश्वविद्यालय बनने से हजारों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनके ही जनपद में उपलब्ध होगी और पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

जनपदवासियों ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का आभार जताया। नगर में कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment