शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

टेन न्यूज़ !! ०६ मार्च २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर। जनपद में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के साथ एसपी कार्यालय में पहुंचे फरियादियों की जनसुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रत्येक प्रार्थना पत्र का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराते हुए उनका न्यायोचित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान फरियादियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।
एसपी कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे फरियादियों में संतोष दिखाई दिया।






