• Thu. Apr 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा-खुदागंज मार्ग पर बारिश ने बिगाड़ा यातायात का सिस्टम, अधूरे निर्माण कार्य ने बढ़ाई मुसीबत, ग्रामीणों और राहगीरों को हो रही भारी परेशानी, जिम्मेदार खामोश

ByTen News One Desk

Jun 30, 2025
286 Views

कटरा-खुदागंज मार्ग पर बारिश ने बिगाड़ा यातायात का सिस्टम, अधूरे निर्माण कार्य ने बढ़ाई मुसीबत, ग्रामीणों और राहगीरों को हो रही भारी परेशानी, जिम्मेदार खामोश



टेन न्यूज।। 30 जून 2025 ।। डेस्क न्यूज@शाहजहाँपुर


मीरानपुर कटरा क्षेत्र में बीते दिनों से हो रही बारिश के कारण अधूरा पड़ा कटरा-खुदागंज सड़क निर्माण कार्य और भीषण कीचड़ ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि सड़क पर मिट्टी के ढेर और कीचड़ के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे क्रासिंग कसरक और कटरा स्टेशन के पास अधूरा पुल निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि बाकी रास्ता पूरी तरह से फिसलन भरा और संकरा हो चुका है। वाहन फिसलने और जाम की स्थिति बनी रहती है। खासतौर पर बुजुर्गों और मरीजों को इस रास्ते से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है, और बरसात शुरू होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और निर्माण इकाई ने न तो वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की और न ही कीचड़ हटाने की कोई व्यवस्था की गई।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस सड़क पर तत्काल प्रभाव से सुधार कार्य कराने की मांग की है, ताकि बरसात में हो रही दुर्घटनाओं और परेशानियों से राहत मिल सके।

“हम रोज़ इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं, पैर फिसलने का डर बना रहता है। बाइक से निकलना भी मुश्किल है,” — एक स्थानीय युवक ने बताया।

प्रशासन की चुप्पी और निर्माण एजेंसी की लापरवाही आने वाले दिनों में और भी गंभीर हालात पैदा कर सकती है। जरूरत है कि इस समस्या पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!