• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्रमजीवी पत्रकार युनियन की ओर से हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, पत्रकार सरकार का आईना : सुरेश खन्ना

ByTen News One Desk

Jun 1, 2026
27 Views

श्रमजीवी पत्रकार युनियन की ओर से हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, पत्रकार सरकार का आईना : सुरेश खन्ना


टेन न्यूज़ !! ०१ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

हिंदी पत्रकारिता के उपलक्ष में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की ओर से एक कार्यक्रम प्रेस क्लब में
आयोजित किया गया, जिसमें समाज निर्माण में प्रेस प्रशासन और राजनीति की भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पहुंचे। यहां वित्त मंत्री का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिनमें पत्रकार हरिओम त्रिवेदी, विवेक सैंगर, कु. शिशांत शुक्ला, सुखलाल वर्मा और अंकित गुप्ता सम्मानित किए गए। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया, वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मनीषी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप दीपक, और भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह मंचासीन रही।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पत्रकार सरकार को आईना दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सकारात्मक पत्रकारिता की जाए तो इसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप दीपक और महामंत्री शिवकुमार ने वित्त मंत्री को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलने पर उन्हें हनुमान जी की मूर्ति देखकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कई वक्ताओं ने पत्रकारों की दशा दिशा और चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीपी चेयरमैन डीपी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता इम्तियाज अली, पार्षद कल्पना श्रीवास्तव, डॉ आनंद प्रकाश मिश्रा, तराना जमाल, पार्षद प्रदीप सक्सेना, भाजपा नेता विपुल त्रिवेदी, कांग्रेस नेता अशफाक उल्ला खान, पूर्व प्राचार्य रानी त्रिपाठी पार्षद जगदीश कुशवाहा, उद्योगपति अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मनीषी,

मोहम्मद इरफान, राकेश श्रीवास्तव, संजीव कुमार गुप्ता, प्रेम शंकर गंगवार,राजीव रंजन अमित सक्सेना, कमल सिंह, आसिफ अली, अमित सिंह, अनूप कुमार, तबस्सुम हुसैन, जगदीश सिंह, कमल सिंह, सुखविंदर, शुभम श्रीवास्तव, शुभम कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर मिश्रा, शान मोहम्मद, महेंद्र चावला, रागिनी श्रीवास्तव, बलराम शर्मा, पंकज सक्सेना, उदित शर्मा,

अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विमलेश अवस्थी, योगेश शुक्ला, स्वदेश शुक्ला, विवेक शर्मा, नितेश गंगवार, संजय श्रीवास्तव, बलजीत सिंह, मोहम्मद खान, अभिनव गुप्ता, हामिद फ़रीदी, दीपक साहू, सुनील अग्निहोत्री, रविंद्र सिंह, राजू बग्गा, आले नबी ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, अमुक सक्सेना,शाहिद सहित तमाम पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!