• Wed. Jul 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में धूमधाम से मनाया गया टापर वाले बाबा का 16वां स्थापना दिवस, पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
21 Views

तिलहर में धूमधाम से मनाया गया टापर वाले बाबा का 16वां स्थापना दिवस, पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का हुआ आयोजन



टेन न्यूज़ ! १५ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । परम सिद्ध ब्रह्मलीन टापर वाले त्यागी जी महाराज के 16वें स्थापना दिवस पर रविवार को नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा की प्रतिमा का विधि-विधान से स्नान कराकर नवीन वस्त्र धारण कराए गए तथा पूजा-अर्चना के बाद भोग अर्पित किया गया। शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।

नगर के स्टेशन रोड स्थित रस्तोगी धर्मशाला में ब्रह्मलीन त्यागी बाबा की प्रतिमा की स्थापना 14 जून 2011 को धर्मशाला के स्वामी अशोक रस्तोगी ने अपने परिजनों एवं सहयोगियों के सहयोग से कराई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष बाबा का स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से मनाया जाता है।

रविवार सुबह लगभग नौ बजे पंडित अयोध्या प्रसाद शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान अशोक रस्तोगी, हरिमोहन गुप्ता, वैभव रस्तोगी, सौरभ गुप्ता (रवि), अशोक गुप्ता (ठेकेदार), सौरभ रस्तोगी, अरनब रस्तोगी, सिद्धार्थ गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बाबा की प्रतिमा का स्नान कराकर नवीन वस्त्र धारण कराए तथा पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया।

शाम सात बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मंगल गीत प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण बना दिया। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!