• Tue. Aug 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, तीन अजना कार्ड बरामद

ByTen News One Desk

Aug 25, 2026
1 Views

मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, तीन अजना कार्ड बरामद


टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । मोबाइल टावरों से इंडस कंपनी के अजना कार्ड चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के तीन अजना कार्ड बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार की रात करीब दो बजे मुखबिर की सूचना पर नगरिया मोड़ चौकी प्रभारी सौरभ शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ कपसेड़ा से घुसवारी गांव जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर छह आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से इंडस कंपनी के तीन अजना कार्ड बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों में बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र के परसपुर मगनपुर निवासी सुशील कुमार उर्फ सोनू, कासगंज जनपद के अमापुर थाना क्षेत्र के हरहरपुर निवासी शिशुपाल, विमल, सोमदत्त और विनोद, तथा बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी अमित शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न क्षेत्रों में लगे मोबाइल टावरों से अजना कार्ड चोरी करते थे। चोरी किए गए उपकरणों को दिल्ली ले जाकर कबाड़ की दुकानों पर बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!