• Wed. Jul 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लोड टेस्ट के लिए डाली गई मिट्टी बनी मुसीबत, बदायूं-दातागंज मार्ग पर भीषण जाम; कांवड़ यात्रा से पहले व्यवस्था पर सवाल, इंस्पेक्टर ने लगाई फटकार

ByTen News One Desk

Jul 15, 2026
3 Views

लोड टेस्ट के लिए डाली गई मिट्टी बनी मुसीबत, बदायूं-दातागंज मार्ग पर भीषण जाम; कांवड़ यात्रा से पहले व्यवस्था पर सवाल, इंस्पेक्टर ने लगाई फटकार


टेन न्यूज़ !! १५ जुलाई २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी, बरेली। श्रावण माह और कांवड़ यात्रा से पहले सड़कें दुरुस्त रखने के प्रशासनिक निर्देशों के बीच बदायूं-दातागंज मार्ग पर लोड टेस्ट के लिए डाला गया मिट्टी का ढेर राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। संकरी हुई सड़क पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल निर्माण कार्य के तहत लोड टेस्ट के लिए सड़क पर मिट्टी डाली गई है, लेकिन समय रहते उसे हटाने और यातायात सुचारु रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। इससे दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंस रहे हैं।

गौरतलब है कि श्रावण माह में लाखों कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कांवड़ मार्गों की मरम्मत, गड्ढामुक्त सड़कें और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद मौके पर कार्य में लापरवाही दिखाई देने से यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

जाम की सूचना पर थाना फतेहगंज पूर्वी प्रभारी राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए तत्काल यातायात सुचारु कराने, मिट्टी हटाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। पुलिस ने काफी देर तक मशक्कत कर वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो श्रावण माह में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हालात और गंभीर हो सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से कार्य में तेजी लाने और सड़क को जल्द पूरी तरह सुचारु कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!