• Wed. Jul 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रामगंगा की कटरी फिर गोलियों से गूंजी, जमीनी विवाद में फायरिंग; युवक घायल, दो के खिलाफ मुकदमा

ByTen News One Desk

Jul 15, 2026
3 Views

रामगंगा की कटरी फिर गोलियों से गूंजी, जमीनी विवाद में फायरिंग; युवक घायल, दो के खिलाफ मुकदमा


टेन न्यूज़ !! १५ जुलाई २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी/बरेली । रामगंगा की कटरी क्षेत्र सोमवार देर रात करीब 10 बजे गोलियों की आवाज से दहल उठा। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस के साथ डायल-112 की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार, घटना अहलकार की फैक्ट्री के पास रामगंगा कटरी क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ग्राम वंडिया खुर्द निवासी छविराम और बागेश के बीच भूमि को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में बागेश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भेजा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार शाम करीब पांच बजे क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके से साक्ष्य जुटाकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की गई।

रामगंगा की कटरी क्षेत्र पहले भी गोलीबारी और आपराधिक घटनाओं के कारण चर्चा में रहा है। लंबे समय बाद हुई इस फायरिंग की घटना से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!