• Fri. Nov 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

Nov 13, 2026
4 Views

एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया


पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन पर दिया जोर, प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को परीक्षा की तैयारी के लिए किया मार्गदर्शन


टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, शारीरिक दक्षता, टर्नआउट, वेशभूषा और परेड की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और परेड में एकरूपता के साथ भाग लेने के निर्देश दिए।

परेड के दौरान प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों की टोली का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों के शारीरिक कौशल और प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया गया। एसपी ने नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास जारी रखने तथा स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, सक्षम एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण के दौरान आयोजित होने वाली परीक्षाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा की बेहतर तैयारी करने और सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शाहजहांपुर पुलिस के अनुसार पुलिस बल में अनुशासन, शारीरिक दक्षता, व्यावसायिक कौशल और कर्तव्यनिष्ठा को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से परेड एवं प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!