महादेवी घाट श्रावण मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित

टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन— कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज। जनपद में श्रावण मास के दौरान महादेवी घाट पर आयोजित मेले को सकुशल और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
श्रावण मास के दौरान महादेवी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया।
मेले के दौरान साफ-सफाई, यातायात, पेयजल, श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने में कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र यादव, एडीओ पंचायत शिवरतन पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की गई।
इस मौके पर अधिकारियों ने कर्मचारियों की मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़े धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों को सफल बनाने में टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से श्रावण मेले की व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकीं।
अधिकारियों ने सम्मानित कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी प्रकार निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।