• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में आवारा गोवंश संरक्षण अभियान तेज

ByTen News One Desk

Feb 18, 2026
50 Views

कन्नौज में आवारा गोवंश संरक्षण अभियान तेज


टेन न्यूज़ !! १८ फरवरी २०२६ !! कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

जनपद कन्नौज में आवारा गोवंश की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार निराश्रित गोवंश को संरक्षण देने के उद्देश्य से सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कन्नौज शहर के विभिन्न इलाकों, विशेष रूप से मंडी समिति और सरायमीरा क्षेत्र के आसपास से चार आवारा गोवंश को पकड़कर कान्हा गोशाला में संरक्षित किया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। पकड़े गए सभी गोवंशों को नियमानुसार सुरक्षित वाहनों के माध्यम से गोशाला पहुंचाया गया, जहां उनके भोजन, पानी और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी प्रतिदिन चलाया जाएगा, ताकि सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सके और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की आशंका से राहत मिल सके।

प्रशासन का कहना है कि यह पहल नागरिकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और गोवंश संरक्षण को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *