• Fri. Nov 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आग में फंसे दो युवकों की जान बचाने वाले सुमित यादव सम्मानित

ByTen News One Desk

Nov 20, 2026
4 Views

आग में फंसे दो युवकों की जान बचाने वाले सुमित यादव सम्मानित


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अदम्य साहस और वीरता के लिए किया सम्मानित


टेन न्यूज़ !! २० नवम्बर २०२६ !! रामवीर संवाददाता ,फरीदपुर बरेली यूपी

नई दिल्ली। रोहिणी के मिलनसार अपार्टमेंट में 27 अप्रैल 2024 को लगी भीषण आग के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर दो युवकों की जान बचाने वाले सुमित यादव को सम्मानित किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय यदुकुल रत्न सम्मान समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया।

बताया गया कि 27 अप्रैल 2024 को मिलनसार अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई थी। इस दौरान सुमित यादव ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दरवाजा तोड़ा और आग में फंसे दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई थी। उनके इस साहसिक कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

यह सम्मान भारत-चीन युद्ध 1962 के शौर्य और गौरव की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार के पूर्व डिप्टी स्पीकर जगदीश यादव, संतोष यादव, रेजांगला युद्ध के शौर्य प्रसंग से जुड़े रामचंद्र यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव और राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष निशा यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में सुमित यादव के साहसिक कार्य की सराहना की गई। आग जैसी संकटपूर्ण स्थिति में दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी सुरक्षा की परवाह न करना उनके साहस और मानवता का परिचायक बताया गया।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!