• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में सप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, ली गई सलामी

ByTen News One Desk

Jul 4, 2025
220 Views

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में सप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, ली गई सलामी



टेन न्यूज़ !! ०४ जुलाई २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ पुलिस लाईन में ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्स (JTC) कार्यक्रमों का निरीक्षण किया तथा नवचयनित आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई

आज दिनांक 04.07.2025 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज, विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियो व नवआरक्षियों से शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास करवाया गया

पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया तथा प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया कि पीआरवी वाहनों व उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग करें, पीआरवीकर्मी अपने-अपने स्थान पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पब्लिक की सुरक्षा और सेवा में समर्पित रहें। ततपश्चात पुलिस लाइन चल रहे ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्स (JTC) कार्यक्रमों का निरीक्षण किया तथा नवचयनित आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई।

पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड व परिवहन शाखा, कन्ट्रोल रूम, आर ओ आई पी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, यूपी 112 आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट नमस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!