• Tue. Aug 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पचौमी पंचेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

ByTen News One Desk

Aug 25, 2026
2 Views

पचौमी पंचेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक


टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२६ !! रामवीर, फरीदपुर

बरेली। फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम फुलवा पचौमी स्थित प्राचीन पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर में सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भक्त हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, दूध और पूजन सामग्री लेकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फुलवा पचौमी स्थित पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर बेहद प्राचीन है। मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों द्वारा यहां पंचेश्वरनाथ शिवलिंग की स्थापना की गई थी। तभी से यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

हर वर्ष सावन के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से बाबा पंचेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। लोगों ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में शीश नवाकर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!