• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नगर पालिका सभासद उपचुनाव को लेकर तहसीलदार जयप्रकाश यादव व रिटर्निंग ऑफिसर रमेश पंकज ने पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देकर मतदान केंद्र के लिए रवाना किया

ByTen News One Desk

Jul 8, 2024
275 Views

नगर पालिका सभासद उपचुनाव को लेकर तहसीलदार जयप्रकाश यादव व रिटर्निंग ऑफिसर रमेश पंकज ने पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देकर मतदान केंद्र के लिए रवाना किया



टेन न्यूज़ !! ०८ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


नगर पालिका सभासद उपचुनाव को लेकर तहसीलदार जयप्रकाश यादव व रिटर्निंग ऑफिसर रमेश पंकज ने पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देकर मतदान केंद्र के लिए रवाना किया।

रविवार को नगर पालिका सभागार में तहसीलदार व रिटर्निग ऑफिसर पहुंचे उन्होंने मतदान केंद्र पर मतदाता द्वारा मोबाइल फोन की बाबत पाबंदी लगाते हुए कहा कि नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 में सोमवार 8 जुलाई को मतदान होगा ।

यदि वोट डालते हुए किसी भी मतदाता ने मोबाइल से फोटो लिया और उसे वायरल किया तो चुनाव अधिकारी सहित वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी ।

तहसीलदार ने बताया कि चुनाव काकड़ मोहल्ला स्थित नवीला मानटेसरी स्कूल में दो बूथों पर सुबह सात बजे से होगा। चुनाव में कुल मतदाता 1882 है। मतदान करने के लिए दो पोलिंग पार्टियों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही साथ रिजर्व में भी एक पार्टी रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!