• Sat. May 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बिरिया बाबा मेला में जा रही महिलाओं व बच्चों से भरी ट्राली का धुरा टूटा, हादसा होने से बाल बाल बचा

ByTen News One Desk

Apr 7, 2025
373 Views

बिरिया बाबा मेला में जा रही महिलाओं व बच्चों से भरी ट्राली का धुरा टूटा, हादसा होने से बाल बाल बचा



टेन न्यूज़ !! ०७ अप्रैल २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर ,नगर में बिरिया बाबा मेला में जा रही महिलाओं व बच्चों से खचाखच भरी ट्रेक्टर ट्राली का धुरा टूट जाने से ट्राली के पहियों का जुटा निकल कर दूर जा गिरा । इससे ट्राली नीचे सड़क पर टिकते ही चीख पुकार मच गई । और एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया ।

रविवार को अपरान्ह करीब ढाई बजे बिरिया बाबा की ओर जा रही ट्रेक्टर ट्राली जैसे ही पोटर गंज के सामने बारह पत्थर रोड पर मुड़ी कि अचानक ट्राली का धुरा टूटने से पहियों का जुटा निकल का दूर जा गिरा । गनीमत यह रही कि मोड़ होने के चलते ट्रेक्टर की गति धीमी थी । सो पहिया निकल जाने से ट्राली सड़क पर घिसटकर टिक गई

लेकिन अचानक ट्राली अनियंत्रित होने से महिला बच्चों में चीख पुकार मच गई । दुकानदारों और राहगीरों ने ट्राली से सभी को नीचे उतरवाया ।

गौर तलब है कि कृषि कार्य हेतु ट्रेक्टर ट्राली का उपयोग ही होना चाहिए । लेकिन पुलिस व प्रशासन की ओर से इस पर कोई अंकुश नहीं लगा है । करीब एक वर्ष पूर्व इसी तरह खचाखच भरी ट्रेक्टर ट्राली गरा नदी में गिरने से डेढ़ दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी ।

इस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कुछ दिन अंकुश लगाया गया । लेकिन समय के चलते फिर वही ढर्रा शुरू हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!