• Wed. Nov 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर की मुख्य सड़क पर डिवाइडर निर्माण चेयरमैन ने रुकवाया

ByTen News One Desk

Nov 25, 2026
1 Views

तिलहर की मुख्य सड़क पर डिवाइडर निर्माण चेयरमैन ने रुकवाया


चार दिन से चल रहा था निर्माण कार्य, अचानक रोकने से उठे सवाल


टेन न्यूज़ !! २५ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना ,तिलहर

शाहजहांपुर। तिलहर नगर की मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कराया जा रहा डिवाइडर निर्माण कार्य नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। पिछले चार दिनों से सड़क पर डिवाइडर बनाने का काम चल रहा था। निर्माण कार्य अचानक बंद होने से नगर में इस योजना को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि डिवाइडर निर्माण का उद्देश्य मुख्य सड़क पर यातायात को व्यवस्थित करना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना था। हालांकि, नगर पालिका अध्यक्ष ने किस वजह से निर्माण कार्य रुकवाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के बीच भी काम बंद होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि निर्माण कार्य दोबारा कब शुरू कराया जाएगा और योजना को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!