• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ने पुराने बस अड्डे एवं निर्माणाधीन नवीन सैटेलाइट बस अड्डे का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Aug 21, 2025
277 Views

जिलाधिकारी ने पुराने बस अड्डे एवं निर्माणाधीन नवीन सैटेलाइट बस अड्डे का किया निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! २१ अगस्त २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को पुराने बस अड्डे एवं सैटेलाइट बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने बस अड्डे के सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कार्यदाई संस्था के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बस अड्डे के सौंदर्यीकरण में जनपद के गौरव, तीनों अमर शहीदों के नाम अंकित किए जाएं तथा उनके चित्र भी प्रमुख स्थान पर बनाए जाएं, जिससे आने-जाने वाले यात्री और नागरिक शहीदों की शौर्यगाथा से परिचित हो सकें।

‎उन्होंने बस अड्डे पर लगाए गए सोलर सिस्टम और एसी की कार्यप्रणाली की जानकारी विस्तार से प्राप्त की और अधिकारियों से उनके सुचारु संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही पुराने बस अड्डा परिसर में चल रहे फिनिशिंग एवं फर्श निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य किसी भी स्थिति में 25 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाए।

‎इसके अतिरिक्त, उन्होंने बस अड्डे के सामने पड़ी खाली भूमि को व्यवस्थित कर इंटरलॉकिंग कराने का निर्देश दिया, ताकि यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप और सैटेलाइट बस अड्डे पर चल रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि रोडवेज का पुराना बस अड्डा, वर्कशॉप और सैटेलाइट बस अड्डे पर चल रहे सभी कार्य 15 सितंबर से पहले हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।

‎उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण होने पर उद्घाटन कराकर इसे जनता की सेवा में समर्पित किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से बसों के संचालन में अधिक सुगमता आएगी और शहर के भीतर ट्रैफिक व्यवस्था भी काफी हद तक सुचारु एवं सरल हो जाएगी। जिससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!