• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ससमय व गुणवत्तापूर्ण किया जाए फरियादियों की समस्याओं का निराकरणः जिलाधिकारी,शुभ्रान्त कुमार शुक्ल

ByTen News One Desk

Nov 5, 2024
318 Views

ससमय व गुणवत्तापूर्ण किया जाए फरियादियों की समस्याओं का निराकरणः जिलाधिकारी,शुभ्रान्त कुमार शुक्ल



टेन न्यूज़ !! ०५ नवम्बर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए, इस बात का ध्यान हमेशा रखा जाए। शिकायतकर्ता संतुष्ट अवश्य हो यह प्राथमिकताओं में से एक है। जितनी भी शिकायतें आई हैं, सभी शिकायतों का 07 दिन के अंदर निस्तारण हो, फरियादी को बार बार चक्कर न लगाना पड़े।

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस सदर में कुल 50 शिकायतें मे से 04 शिकयतों का निस्तारण भी मौके पर किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर श्री रामकेश सिंह, तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *