• Fri. Apr 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शाहजहांपुर की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

Apr 10, 2026
6 Views

जिलाधिकारी शाहजहांपुर की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न


टेन न्यूज़ ii 10 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग, पीएम श्री विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम श्री विद्यालयों में बन रहे गेट निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गोद लिए गए विद्यालयों का स्वयं निरीक्षण कर लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे साप्ताहिक निरीक्षण करें और छात्राओं से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाएं।

उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण भोजन पर विशेष जोर देते हुए किचन में सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही जल निगम से पानी की जांच और खाद्य सुरक्षा विभाग से भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा। 14 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली बालिकाओं के टीकाकरण पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

“स्कूल चलो अभियान” की समीक्षा के दौरान कक्षा 1 में कम नामांकन पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नए सत्र में अधिकतम नामांकन सुनिश्चित किया जाए और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने तथा एआरपी द्वारा नियमित सुपरविजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि 7 मई को ब्लॉक स्तर और 14 मई को जनपद स्तर पर श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं, 8 मई को प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेशित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *